अनूपशहर के गुरुद्वारे में गुरुवाणी का पाठ करती संगत। संवाद
अनूपशहर। मोहल्ला मदार गेट स्थित सातवीं पातशाही गुरु हरि राय साहब ऐतिहासिक गुरुद्वारे में गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में संगत उपस्थित रही। इस दौरान सिख धर्म के प्रचारकों ने सिख धर्म और चार साहिबजादों की शहादत के बारे में विस्तार से बताया। गुरुद्वारे में हर महीने गुरमत समागम का आयोजन होता है।
समागम में अनूपशहर के मनीष सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किए गए। सिख धर्म के प्रचार-प्रसार और सिख योद्धाओं के शौर्य गाथाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन किया गया। संगत की महिला एवं पुरुषों ने आपसी सहयोग से लंगर तैयार किया और वितरित किया। इस अवसर पर संगत के लोगों के लिए गर्म कपड़ों का वितरण भी किया। सिख धर्म के बच्चों ने चार साहिबजादों की याद में विभिन्न कलाकृतियां बनाईं। इन कलाकृतियों को हरभजन सिंह, जसप्रीत कौर, इसप्रीत कौर और उज्जवल सिंह जैसे बच्चों ने करीब 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया।
इन कलाकृतियों में चार साहिबजादों की शहादत को विस्तार से दर्शाया गया था, जिसमें बताया गया कि कैसे 9 वर्ष और 5 वर्ष के साहिबजादों को दीवार में चुनवा दिया गया था। लोगों ने इन कलाकृतियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी सराहना की। इस अवसर पर हेड ग्रंथी गुरमुख सिंह, परनीत कौर, सुरमित कौर, बीना रावल, हरभजन सिंह, प्रेम सिंह, बंटी सिंह, करतार सिंह, हापुड़ मिशन के प्रचारक प्रभदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुरजीत सिंह, बलवीर सिंह, पहलाद सिंह और हेम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।