फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जीएसटी चोरी करने का इनामी और साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
बुलंदशहर गिरफ्तार जीएसटी चोरी के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। बोगस फर्म बनाकर एक करोड़ 22 लाख की जीएसटी चोरी के 25 हजार के इनामी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रकरण में पूर्व में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसपी अपराध नरेश कुमार ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 को जीएसटी विभाग ने बोगस फर्म के एक करोड़ 22 लाख की जीएसटी चोरी करने के संबंध में थाना ककोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रकरण की जांच के लिए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने एसआईटी में शिव आसरे सिंह, संयुक्त आयुक्त राज्य कर विभाग बुलंदशहर और उनकी टीम, साइबर क्राइम टीम एवं थाना चोला पुलिस शामिल थी।
जांच के दौरान सनसाइन एंटरप्राइजेज और तनु एंटरप्राइजेज के नाम की बोगस फर्म के नाम प्रकाश में आए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए फर्म से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। प्रकरण से जुड़े आरोपी होशियार की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बुधवार को आरोपी होशियार सिंह उसके साथी रिंकू कुमार उर्फ टिंकू निवासी ग्राम नगला बंशी थाना चोला, विवेक शर्मा निवासी महमूदपुर बीछट थाना ककोड़, कुमारी तनु निवासी ग्राम गांगरौल थाना चोला, दीपा रघुवंशी निवासी स्वेता अपार्टमेंट राजेन्द्र नगर गाजियाबाद, समर चौधरी निवासी मांडोली नोर्थ ईस्ट दिल्ली हाल गांव काजमपुर थाना मोदीनगर, सुरेन्द्र निवासी गांव काजमपुर थाना मोदीनगर गाजियाबाद हाल स्वेता अपार्टमेंट को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

ऐसे की जीएसटी चोरी
एसपी अपराध नरेश कुमार ने बताया कि ककोड़ में संचालित बोगस फर्म सनसाइन एंटरप्राइजेज ने जेवर रोड स्थित तनु एंटरप्राइजेज को मैनपावर सप्लाई करने के फर्जी बिल बनाए और तनु एंटरप्राइजेज ने विभिन्न कार्यालयों को मैनपावर सप्लाई करने के फर्जी बिल बनाए। दोनों फर्मों ने फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी क्लेम कर एक करोड़ 22 लाख की जीएसटी चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें