फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का ब्रेन हेमरेज से निधन

विज्ञापन
मृतक एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात करीब 57 वर्षीय भरत राम यादव का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से अयोध्या निवासी भरत राम यादव गोंडा की कुंडा तहसील में एसडीएम थे।
विज्ञापन

यहां से पदोन्नति के बाद मार्च 2025 में बुलंदशहर में तैनाती मिली थी। बताया जा रहा है कि रविवार को भरत राम यादव को ब्रेन हेमरेज हुआ था। इसके बाद नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सेहत में सुधार न होने पर मंगलवार सुबह उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया था।
उनके निधन पर कलक्ट्रेट सभागार में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें डीएम कुमार हर्ष, एडीएम वित्त अभिषेक कुमार, एडीएम प्रशासन नितीश कुमार समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


अयोध्या के निवासी थे भरत राम यादव
भरत राम यादव मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी 55 वर्षीय पत्नी विद्या देवी गृिहणी हैं जबकि 26 वर्षीय बेटा हिमांशु यादव सिविल इंजीनियर और 22 वर्षीय बेटा सुधांशु यादव का अयोध्या में व्यापार है। शादी शुदा बेटी डा. नम्रता यादव पेशे से चिकित्सक हैं और दामाद अवनीश कुमार यादव फिलहाल मथुरा में एसडीएम के पद पर तैनात हैं।
एडीएम न्यायिक व वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा, न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
बुलंदशहर। जनपद न्यायालय परिसर में बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता श्यौराज सिंह व एडीएम न्यायिक के निधन पर शोक नजर आया। इसके चलते वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला जज संजय सिंह प्रथम सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों और वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शीशपाल सिंह, सचिव रणधीर यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद

मृतक एडीएम न्यायिक भरत राम यादव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें