फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सील की जाएगी जीएस इंटर प्राइजेज फैक्टरी, बृहस्पतिवार देर रात लगी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। औद्योगिक क्षेत्र में बिना एनओसी के संचालित हो रही फिल्टर फोर्म, गद्दे बनाने वाली जीएस इंटरप्राइजेज (फैक्टरी) को फायर विभाग सील करेगा। बृहस्पतिवार की देर रात कंपनी में आग लग गई थी। आग बुझने में दमकल विभाग की सात गाड़ियों को तीन घंटे लगे थे।
विज्ञापन


सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि जीएस इंटरप्राइजेज बिना फायर की एनओसी के संचालित हो रही थी। फायर विभाग की एनओसी लिए बगैर फैक्टरी को संचालित किए जाने पर फैक्टरी को सील किया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में फायर की बिना एनओसी के संचालित हो रही ऐसी सभी फैक्टरियों को भी सील किया जाएगा, जिन्होंने विभाग की ओर से एनओसी लेने के लिए दिए तीन नोटिस के बाद भी अब तक एनओसी नहीं ली है। औद्योगिक क्षेत्र में बिना एनओसी के किसी भी फैक्टरी को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामले में फैक्टरी मालिक की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें