अनूपशहर में निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
वसंत पंचमी के अवसर पर कस्बे में खाटू श्याम के भक्तों ने भव्य निशान यात्रा निकाली। यात्रा में 51 महिलाएं निशान लेकर सबसे आगे चल रही थीं। शोभा यात्रा में बाबा खाटू श्याम की पालकी भी थी। जिसे श्रद्धालुओं ने अपने कंधे पर रखा हुआ था। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
यात्रा में जय श्री श्याम के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का समापन मोहल्ला केदार शाह स्थित खाटू श्याम मंदिर में हुआ। वहीं, बबस्टर गंज स्थित श्रीकांती प्रकाश सरस्वती शिशु मंदिर में वसंतोत्सव पर हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त शिक्षक स्टाफ, प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।