फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
स्याना के विकास खंड कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते पंचायत सचिव। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/स्याना/गुलावठी। जिले की ग्राम पंचायतों पर तैनात ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार से ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभी 16 ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही सरकार से आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिले के ग्राम पंचायत सचिवों ने उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ और ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध शुरू किया है। स्याना में पंचायत सचिव शिवकुमार शर्मा ने कहा कि अचानक बिना किसी प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को लागू कर देना न सिर्फ अव्यवहारिक है, बल्कि ग्रामीण कार्यों को प्रभावित करने वाला कदम भी है। एक दिसंबर से चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध के साथ दैनिक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अवधेश प्रताप, अमरेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, अजय कुमार व कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।
गुलावठी में ब्लॉक परिसर में धरना दिया गया। समिति के जिला अध्यक्ष हंसपाल चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ता चार दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। पांच दिसंबर को सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से सचिव लेफ्ट हो जाएंगे। उनकी मांगे हैं कि उनसे गैर विभागीय कार्य न कराए जाएं। बताया कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 10 दिसंबर से सभी सचिव अपने निजी वाहन का प्रयोग बंद कर देंगे और 15 दिसंबर को अपने डोंगल भी ब्लॉक पर जमा कर देंगे। धरना देने वालों में जिला अध्यक्ष हंसपाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनिल शर्मा, रोहताश कुमार, अनुराग सिंह, तरन्नुम ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में भी ग्राम सचिवों ने धरना देकर अपना विरोध जताया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह यादव, हितेंद्र चौहान, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवांशी, दीपा और दीपक भारती आदि शामिल रहीं।

स्याना के विकास खंड कार्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते पंचायत सचिव। स्रोत: संगठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें