फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नशे में बच्ची को उठाकर पटका, पिता पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने और तीन वर्षीय बच्ची को उठाकर जमीन पर पटकने के आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव दादूपुर नीला निवासी प्रीति ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में खेरली स्टेशन जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी रोहित के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग पर रोहित उन्हें आए दिन प्रताड़ित करता था। मांग पूरी न होने पर पति ने उन्हें घर से भी निकाल दिया था। 13 मई की दोपहर पति शराब के नशे मेें उनके मायके पहुंचा और उनकी तीन वर्षीय बेटी को उठाकर जमीन पर पटक दिया। प्रीति व उनके भाई गौरव के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें