फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पिटाई से घायल बेटी ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की पिटाई से घायल बेटी ने तोड़ा दम
विज्ञापन

स्याना। शराब के नशे में धुत पिता की पिटाई से घायल बेटी ने अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। चार मार्च को बच्ची के रिश्ते में लगने वाले नाना ने पिता कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिल्ली के एक अस्पताल में बच्ची का उपचार चल रहा था।
स्याना के मोहल्ला कसाईवाड़ा निवासी इकबाल ने चार मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भांजी शाहीन अपनी दो साल की बेटी सोफिया के साथ शादी में आई थी। शाहीन का पति कल्लू भी शादी में आया था। आरोप है कि कल्लू ने शराब के नशे में धुत होकर दो वर्ष की बेटी की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। जिसके चलते सोफिया गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे क्षेत्र के अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। दो दिन से बच्ची का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

पति-पत्नी के झगड़े में गई बच्ची की जान
परिवार के लोगों का कहना है कल्लू अपनी पत्नी से हापुड़ घर चलने के लिए बोल रहा था। शाहीन ने अगले दिन चलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक झगड़ा चलता रहा। शराब के नशे में कल्लू ने बेटी पर हमला कर दिया।
लोग बोले - आरोपी को मिले कड़ी सजा
बच्ची की मौत के बार परिवार के लोगों का गुस्सा फूट रहा है। स्याना में आरोपी के रिश्तेदार और नजदीकियों ने कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मासूम की पिटकर हत्या करने वाले पिता को जरा भी दर्द नहीं हुआ। ऐसे व्यक्ति को भी समाज में रहने और जीने का अधिकार नहीं है। कानून को उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। महिलाओं का कहना था कि कोई भी पिता ऐसा नहीं कर सकता।
नहीं गिरफ्तार कर पाई पुलिस
इकबाल का कहना है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद ही उसे पकड़ा जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार नशे में बच्ची की पिटाई कर चुका है। बीच बचाव में बच्ची को बचा लिया जाता था, लेकिन इस बार आरोपी ने मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

हापुड़ का रहने वाला है आरोपी
कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि आरोपी कल्लू हापुड़ के मोहल्ला मोती कालोनी का रहने वाला है। रिश्तेदारी होने के कारण आए आता-जाता रहता था। साले की शादी में शामिल होने के लिए आया था। शराब के नशे में उसने घटना को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें