फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर के सामने के जाम से निजात दिलाइए

Mon, 10 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कप्तान साहिबा, आप शहर के जाम से तो मुक्ति दिला नहीं सकीं, कम से कम अपने दफ्तर के बाहर लगने वाले जाम से तो निजात दिला दीजिए।
कचहरी रोड पर कालाआम चौराहे से चांदपुर फाटक तक सफर करना राहगीरों के लिए चुनौती से कम नहीं है।

इस मार्ग पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा जाम 11 से दो बजे के बीच रहता है। ताज्जुब की बात यह है कि इस मार्ग पर जिलाधिकारी, एसएसपी के दफ्तर के अलावा जिला न्यायालय भी है।

इसके बावजूद पुलिसकर्मी अपने कप्तान के दफ्तर के बाहर लगने वाले जाम से निजात नहीं दिला सके हैं। शहर को जाम मुक्त करने का सपना दिखाने वाली पुलिस अपने कप्तान के दफ्तर के बाहर रोड को जाम मुक्त नहीं बना पा रही है।
विज्ञापन


इधर से जाने वाले राहगीरों को दिनभर जाम का सामना करना पड़ता है। कप्तान साहिबा के आने-जाने के वक्त तो मार्ग को जाम मुक्त कर दिया जाता है, जबकि बाकी समय राहगीर जाम से जूझते रहते हैं। 

सड़क पर गिरे पेड़ ने रोकी कालाआम पर रफ्तार
कालाआम से भूड़ मार्ग के चौड़ीकरण के चलते किनारे खड़े पेड़ को सोमवार काट को काट दिया गया। पेड़ सड़क पर गिर जाने से कालाआम चौराहे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

जाम खुलवाने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। कालाआम से भूड़ चौराहे को जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर कालाआम से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को काटा गया।
विज्ञापन


जिसके चलते जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने मजदूरों से पेड़ को साइड लगवाकर जाम से मुक्ति दिलाई।

कचहरी होने के कारण इस मार्ग पर जाम बना रहता है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग की जा रही है। अंबर रोड को पूरी तरह जाम मुक्त कर दिया गया है। जल्द ही पूरे शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
- कुलवीर राणा, यातायात प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें