फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बिजली मिलेगी भरपूर

Fri, 28 Oct 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
आज से बिजली मिलेगी भरपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीवाली पर उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। उपभोक्ताओं को आज से शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों की दिवाली रोशन हो सकेगी।
विज्ञापन

ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी बिजली अफसरों को सरकार की नीति अवगत कराया।

ऊर्जा सचिव ने अफसरों को निर्देश दिए कि दीवाली से जिला मुख्यालय पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस बाबत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऊर्जा सचिव ने बताया कि 29 अक्तूबर को दीवाली के दिन से जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

इसके अलावा तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। ऊर्जा सचिव ने सभी एसई, एक्सईएन को निर्देश दिए कि लोकल स्तर पर शटडाउन न किया जाए।  ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया कि यदि थ्रू रेट गड़बड़ाया तो संबंधित एक्सईएन पर गाज गिरनी तय है।
विज्ञापन


ऊर्जा सचिव ने कहा कि थ्रू रेट को हर माह बढ़ाना होगा। जिस खंड का थ्रू रेट लगातार तीन महीने डाउन हुआ, उस अफसर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शहर में 24 और गांवों में 18 घंटे मिलेगी आपूर्ति
ऊर्जा सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में स्पष्ट कर दिया है कि दीवाली से जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील पर 20 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सभी अफसरों को लोकल स्तर पर कटौती नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
- एके सिंह, अधीक्षण अभियंता

सड़क के सफर की दिक्कत भी होगी दूर
दिवाली के मद्देनजर शुक्रवार से रोडवेज की विशेष बसों का संचालन शुरू हो गया। निगम के अफसरों का दावा है कि छह नवंबर तक बसों के पहिये नहीं रुकेंगे। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। चालक-परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टी कैंसल कर दी हैं।

शुक्रवार से बुलंदशहर डिपो की 100, खुर्जा की 75 और सिकंदराबाद की 72 बसें और नरौरा डिपो की 50 से अधिक बसों का संचालन शुरू हो गया। बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह के अनुसार डिपो की 50 बसों का संचालन दिल्ली से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए संचालन शुरू हो गया है। 10 बसें दिल्ली से बुलंदशहर और अनूपशहर आदि कस्बों तक चलाई हैं।

शेष बसों को अलीगढ़, मथुरा, आगरा, जयपुर, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर आदि प्रमुख जिलों चलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी तरह की प्लानिंग खुर्जा, सिकंदराबाद और नरौरा डिपो द्वारा बनाई गई है।एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि डग्गामार वाहनों पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बंद हुई गाजियाबाद-मथुरा एसी बस सेवा
पुराने बस अड्डे से मथुरा के लिए शुरू की गई रोडवेज की एसी बस सेवा करीब तीन महीने के अंदर ही बंद कर दी गई है। सवारियां न मिलने से कांट्रेक्टर ट्रांसपोर्टर को घाटा हो रहा था। ऐसे में उसने संचालन बंद कर दिया है। यह बस सेवा परिवहन निगम ने धार्मिक स्थल के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें