फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मोतीबाग, प्रेमनगर, देवीपुरा और कृष्णानगर में बिछेगी गैस पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र की पांच काॅलोनियों में गैस पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 25 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा कोतवाली देहात की गंगा नगरकाॅलोनी में पाइप लाइन बिछाने के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

शहर के साथ जिले के अनूपशहर, डिबाई, छतारी, सिकंदराबाद और शिकारपुर के लोगों को पाइप लाइन से रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए काम चल रहा है। शहर में 50 से अधिक काॅलोनियों के लोगों को गैस पाइप लाइन की सुविधा मिल चुकी है, जबकि कई अन्य कालोनियों के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। अब आईओएजीपीएल (इंडियन ऑयल अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड) की ओर से शहर की मोती बाग, प्रेम नगर, कृष्णा नगर, देवीपुरा क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक इन कालोनियों में करीब 25 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाने पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। फिलहाल इन कालोनियों के 3500 घरों में गैस कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि गैस सप्लाई चालू होने के बाद यहां कनेक्शन धारकों की संख्या पांच हजार से अधिक होगी।
मार्च 2025 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित गंगानगर काॅलोनी में भी गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए बीडीए अधिकारियों से अनुमति मांगी है। बताते चलें कि जिले में डेढ़ लाख से अधिक घरों तक पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई देने के लिए कंपनी की ओर से काम किया जा रहा है। अभी तक शहर की लक्ष्मी नगर, यमुनापुरम, दुर्गा पुरम, प्रीत विहार, आवास विकास, सुशीला विहार समेत 50 से अधिक कालोनियों में गैस की सप्लाई शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन


शास्त्री नगर, आदर्श नगर समेत कई काॅलोनियों में चल रहा काम
नगर की शास्त्री नगर प्रथम, द्वितीय, राम विहार, बालाजी काॅलोनी, आदर्श नगर समेत अन्य कालोनियों में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। हालांकि कार्य की गति धीमी होने के चलते अभी तक न तो पाइप लाइन बिछाने का काम ही पूरा किया गया है और न ही लोगों को कनेक्शन देने की शुरुआत की गई है। अधिकतर घरों में रसोई तक पाइप लाइन पहुंचाने के साथ ही घरों के बाहर मीटर लगाए गए हैं।


गंगानगर में पाइप लाइन बिछाने की अनुमति मांगी गई है। शहर की कुछ काॅलोनियों में काम चल रहा है। चार नई काॅलोनियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया है। मार्च 2025 तक इन काॅलोनियों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - अभिसार अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रमुख, आईओएजीपीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें