तकनीकी टीम के कर्मचारियों ने सभी बोगियों के पहियों की जांच की। जहां समस्या थी उसे ठीक किया। इसके बाद छह बजकर 25 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम को ब्रेक वाइंडिंग (ब्रेक में तकनीकी खराबी से पहिए जाम होना) के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस को 15 मिनट के लिए रोका गया। ऐसे में तकनीशियनों ने खराबी को ठीक किया और इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
नई दिल्ली से चलकर रांची जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में मंगलवार शाम को ब्रेक वाइंडिंग की दिक्कत हो गई। दादरी स्टेशन से ही ट्रेन में समस्या सामने आ रही थी। ऐसे में लोको पायलट ने खुर्जा जंक्शन पर पहले ही सूचना दे दी। इसके बाद शाम छह बजकर 10 मिनट पर ट्रेन को खुर्जा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रोका गया।
जहां तकनीकी टीम के कर्मचारियों ने सभी बोगियों के पहियों की जांच की। जहां समस्या थी उसे ठीक किया। इसके बाद छह बजकर 25 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 15 मिनट के ठहराव के चलते यात्रियों को ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि ब्रेक वाइंडिंग के चलते ट्रेन को 15 मिनट के लिए रोका गया था, जिसके बाद तकनीकी समस्या दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।