फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में कूड़ा डालने पर भड़के लोग, नपा की गाड़ी को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में कूड़ा डालने पर भड़के लोग, नपा की गाड़ी को लौटाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की पॉश कालोनी में खुले में कूड़ा डालने के खिलाफ मंगलवार सुबह लोगों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की गाड़ी घर-घर से कूड़ा उठान करने के बाद खुले में ही कूड़ा फेंक जाती है। जिससे उठती बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार सुबह जैसे ही गाड़ी कूड़ा डालने के लिए पहुंची तो वहां पर लोगों ने हंगामा करते हुए गाड़ी चालक को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

पॉश कालोनी यमुनापुरम में नगर पालिका ने घर-घर से कूड़ा उठान के लिए गाड़ी की व्यवस्था की हुई है। इस गाड़ी के माध्यम से घर-घर से कूड़ा उठाकर राहत देने की बजाए लोगों की परेशानी और बढ़ाई जा रही है। मंगलवार सुबह नगर पालिका की गाड़ी घर-घर से कूड़ा उठाने के बाद खुले में बनाए गए डलाव घर पर कूड़ा डालने पहुंची तो लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने हंगामा करते हुए कर्मचारी को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद गाड़ी चालक मौके से गाड़ी लेकर चला गया। इससे पहले सोमवार को लोगों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर खुले में कूड़ा डालने की शिकायत की। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारी ही खुले में कूड़ा डालते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था को झटका लगता है। आवासीय कालोनी में ब्लॉक डी के पास खुले में कूड़ा डालने के कारण वहां से गुजरना दूभर हो रहा है। कूड़े के ढेर में आए दिन बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। जिनसे लोगों को भी जान का खतरा बना रहता है। मौके पर राजेंद्र सिंह, सरिता, निशांत चौधरी, विजय बाला, करन सिंह, राजकुमार, अर्जुन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें