जलस्तर इसी प्रकार बढ़ता रहा तो अनूपशहर और नरौरा में गंगा लो फ्लड लेवल को पार कर सकती है। अहार में भी गंगा के जलस्तर में इजाफा देखा गया है। वहां गंगा लो फ्लड के लेवल पर पहुंच चुकी है। तहसील प्रशासन ने जल स्तर में हो रही इस बढ़ोतरी को लेकर सतर्क निगाह रखी है।
स्थानीय लोगों को भी आगाह किया गया है। खादर में पानी बढ़ने से पशुओं के चारे का संकट गहराने लगा है। बाढ़ की स्थिति को लेकर एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गंगा के बढ़ते जल स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
बाढ़ चौकियों और लेखपालों को अलर्ट किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। वहीं, दूसरी ओर नरौरा में गंगा के जलस्तर में वृद्धि बृहस्पतिवार शाम से ही शुरू हो गई थी। बैराज पर सोमवार सुबह छह बजे कुल पानी की आवक 94925 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो रही।
बैराज से निकली एलजीसी नहर में 7386 व पीएलजीसी नहर में 7052 क्यूसेक पानी की छोड़ा जा रहा है। साथ ही बढ़े जलस्तर की रिपोर्ट बनाकर लगातार प्रशासन को भेजी जा रही है।