यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के शिवाली गंग नहर में रविवार को एक अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मामले की जांच में पुलिस की टीम जुटी।