फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने पर हंगामा

Fri, 30 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फसल बर्बादी का मुआवजा और गन्ना भुगतान नहीं होने पर किसान भड़क गए। भाकियू के बैनर तले गन्ना किसानों ने कलक्ट्रेट में हंगामा कर बेमियादी धरने पर बैठ गए। ज्ञापन लेने आए एडीएम को गुस्साए किसानों ने लौटा दिया। इस बीच कलक्ट्रेट परिसर में किसानों ने पंचायत बैठाई, जिससे तीन घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू के बैनर तले किसान मलका पार्क से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस में महिला काश्तकारों की भी खासी तादाद थी। जब किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे तो डीएम की कार वहां से निकलने लगी तो किसानों ने घेर लिया। हालांकि कार में डीएम मौजूद नहीं थे। इसके बाद डीएम कार्यालय के सामने किसानों की पंचायत बैठी।

प्रदेश सचिव मांगे राम त्यागी ने कहा कि प्रशासन को पशु चोरी और वाहन चोरी रोकने के लिए के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसान बिजली बिल नहीं जमा कर पा रहे हैं। इसके चलते पावर कारपोरेशन नलकूपों के कनेक्शन काट रहा है। जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह ने कहा कि बिजली कनेक्शन को काटने से तत्काल रोका जाए।
विज्ञापन


साथ ही गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाए। इसके अलावा फसल बर्बादी का मुआवजा जल्द जारी किया जाए। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने बेमियादी धरने पर बैठने की घोषणा की। धरना स्थल पर एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो गुस्साए किसानों ने एडीएम को ज्ञापन नहीं सौंपा।

इस दौरान मुख्यरूप से दयाचंद त्यागी, प्रवेंद्र, सतवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, शैलेंद्र आर्य, बिल्लू ठाकुर, जगत सिंह, जगतवही सिरोही, सतीश,  बुंदू खां,  रवि गौड़ आदि मौजूद रहे।

किसानोें से शिकायत और समस्याए मांगी गई थी। उनका पत्र देरी से मिला। समस्या के निपटारे और शिकायतों के निस्तारण पर काम शुरू कर दिया गया है। किसानों से जुड़ी एक-एक समस्या का निदान किया जाएगा। - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें