फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में पड़ा पाला, धूप-छांव के बीच शीतलहर ने कंपकंपाया

विज्ञापन
शनिवार को धूप के बीच इस तरह छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। शुक्रवार की रात में पाला पड़ा तो शनिवार सुबह से ही धूप निकली, लेकिन आसमान में छाए बादलों और जारी शीतलहर ने आमजन कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। दिनभर धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से रात के समय पाला भी पड़ रहा है। साथ ही चल रही ठंडी हवा के आगे धूप भी बेअसर साबित हो रही है। शनिवार को सुबह के समय अधिक ठंड रही। इसी बीच धूप निकली तो लगा कि कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शीतलहर जारी रहने से मौसम में ठंडक बनी रही। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 72 फीसदी और हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज का कहना है कि अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 21 व 22 जनवरी को फिर बारिश की संभावना बन रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा। इससे फसल उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें