फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से घर-घर विराजेंगे गणपति बप्पा

विज्ञापन
नगर की एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ बुधवार को घर-घर गणपति बप्पा विराजमान होंगे। आगामी 10 दिनों तक पार्वती नंदन की पूजा विधि विधान से की जाएगी। जगह-जगह पंडाल लगाकर गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। गणपति बप्पा को घर लाने के लिए श्रद्धालु शुक्रवार को दिनभर बाजार में मूर्ति की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी को लेकर शहर से लेकर गांव तक जोरशोर से चल रही तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। जिले में प्रतिवर्ष गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। बुधवार से शुरू हो रहे गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। आगामी 10 दिन तक रोजाना पूजा पंडालों में कार्यक्रमों का आयोजन हाेगा।
-
यह रहेगा मुहूर्त

पं. अंकुर शर्मा ने बताया कि बुधवार को गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा। इस दौरान 12:30 से राहुकाल लग जाएगा। ऐसे में 11:07 बजे से 12:30 बजे तक का समय गणपति स्थापना और पूजन के लिए उत्तम रहेगा। ओम गं गणपतये नमः मंत्र से गणेशजी की स्थापना और पूजन करें।
विज्ञापन

-
श्री गणेश महोत्सव का आयोजन आज
गुलावठी। श्री गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में नौवां भव्य श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बुधवार को प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर प्रांगण में होगा। शाम सवा सात बजे से गणेश महोत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा। इसमें शृंगार, छप्पन भोग, इत्र वर्षा व फूलों की वर्षा आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वहीं, वृंदावन धाम से ध्रुव लाडला एवं कुंज बिहारी दास महाराज व सिकंदराबाद से करन कुशवाह गणेश महोत्सव में संकीर्तन के दौरान भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे।

नगर की एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें