फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे-ठंड से होगा नए साल का स्वागत

Thu, 29 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
कोहरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। मगर, विशेषज्ञ नए साल के पहले दिन घना कोहरा और कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने का अनुमान जता रहे हैं। यह अलग बात है कि सुबह कोहरे और दिन में धूप जारी रहेगी और लगातार तापमान भी गिरेगा। मौसम विशेषज्ञ लगातार पाला पड़ने की भी संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी अधिक सर्दी तो कभी कोहरा और ठंडी हवा का चलना जारी है। दिन में धूप तो सुबह-शाम की ठंड का अहसास भी कम नहीं हो रहा। तापमान भी बदलाव जारी है। तीन दिन पहले शाम के समय अचानक मौसम ने करवट बदली और ठंड बढ़ गई।

मगर, सोमवार सुबह कोहरे के बाद धूप निकलने से राहत मिल गई। इसी तरह का मौसम बुधवार को भी रहा। हल्का पाला भी पड़ा और सुबह-शाम की ठंड ज्यादा रही। बुधवार अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम 24 और न्यूनतम 9 एवं शुक्रवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि अनुमान लगाया जा रहा है नए साल का स्वागत घने कोहरे और ठंड के साथ होगा। पाला भी पड़ेगा, जिससे ठंड का अहसास अधिक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें