फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से मुक्त हुई सलेमपुर रोड

Sat, 22 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर रोड पर जलभराव के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस जनसमस्या को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एसडीएम ने पालिका की टीम   के साथ सलेमपुर रोड का निरीक्षण किया।   उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

इसके साथ ही तत्काल पानी को निकलवा दिया। बता दें कि सलेमपुर रोड पर नाले व तालाब के ओवर फ्लो के कारण सड़क तालाब में तबदील हो गई थी। जल भराव के कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं स्कूली बच्चे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर थे।
विज्ञापन


अमर उजाला ने शनिवार के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार के प्रशासित होते ही एसडीएम कन्हाई सिंह प्रशासनिक अमले के साथ सलेमपुर रोड पहुंच गए। उन्होंने पालिका अधिकारियों को पानी निकलवाने और नाले की सफाई के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि नाले और सड़क के पास स्थित तालाब में ओवर फ्लो के कारण जल भराव होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने ईओ, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर, बीडीए के इंजीनियर व बीडीओ की टीम गठित कर समस्या के स्थायी समाधान की रिपोर्ट तैयार कर एक सप्ताह में देने के आदेश दिए है।
साथ ही तालाब, व नाले के ओवर फ्लो को रोकने के भी आदेश दिए। एसडीएम के साथ ईओ, बीडीओ, समेत अन्य अधिकारी मौके पर  मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें