फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1.5 लाख का विद्युत बिल एक लाख कराने के नाम पर 95 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला टांडा निवासी एक महिला से आरोपी ने उनका विद्युत बिल डेढ़ लाख से एक लाख रुपये कराने के नाम पर 95 हजार की ठगी कर ली। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी ने रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया। साथ ही पीड़िता को हत्या की धमकी दी है। मामले में नगर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में मोहल्ला टांडा क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला खातून ने तहरीर देकर बताया कि उनके उनके पति चाय की दुकान चलाते हैं। उनके घर के विद्युत बिल का भुगतान आर्थिक परेशानी के चलते नहीं हो पाया था। फरवरी माह में मोहल्ले में विद्युत विभाग द्वारा नए मीटर लगाए गए। मीटर लगाने वाली टीम के एक कर्मचारी पवन ने खुद को जहांगीराबाद का निवासी बताया था।
विद्युत अधिकारियों से अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए उनके ऊपर बकाया 1.50 लाख रुपये के विद्युत बिल का भुगतान बेहद कम करीब एक लाख रुपये में कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष से 70 हजार रुपये ले लिए। इसकी वीडियोग्राफी भी उनके द्वारा कर ली गई थी। पुत्र के खाते से 22 हजार रुपये भी आरोपी पवन के खाते में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन

इसके बाद पवन ने दो माह में बिल खत्म होने की बात कहते हुए 3700 रुपये लेते हुए जल्द ही रसीद देने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उनसे संपर्क नहीं किया। बाद में जानकारी मिली कि आरोपी पवन केबल मीटर लगाने के लिए ठेकेदार के साथ आया था। इसका विद्युत विभाग के साथ कोई संबंध नहीं है।
बीते दिनों रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें