फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: निरीक्षण में अस्पताल में मिली गंदगी, दवाएं रखने के निर्देश

विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मेडिकल वार्ड में मरीज से सुविधाओं को लेकर पूछताछ करती टीम। सं
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का शनिवार को शासन के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। साथ ही मरीजों ने सरकारी काउंटर से सभी दवाएं न मिलने और बाहर की दवाएं अधिक लिखने की बात कही। इसके अलावा वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज संबंधी पूछताछ की। टीम अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन

बुलंदशहर समेत प्रदेशभर में संचालित मेडिकल कॉलेज में मानकों अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं इसको लेकर शासन ने प्रत्येक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। टीम मेडिकल कॉलेज में जाकर एनएमसी के मानकों अनुसार जांच कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। टीम को इमरजेंसी में शौचालय बंद एवं गंदगी मिली।
ओपीडी के गेट पर बने काउंटर पर दवा ले रहे मरीजों से वार्ता की। मरीजों ने कुछ दवाएं काउंटर से न मिलने की बात कही। टीम ने मरीज का नाम और दवा का नाम नोट कर चीफ फार्मासिस्ट से पर्याप्त दवाएं रखवाने के निर्देश दिए। साथ ही जो दवाएं न हों उसकी जानकारी चिकित्सकों को देने के लिए कहा। इसके बाद ओपीडी में मौजूद चिकित्सक एवं मरीजों से वार्ता की। इसके बाद मेडिकल वार्ड का निरीक्षण किया। मरीजों ने कक्ष में पर्याप्त पंखे एवं कूलर न होने की बात कही।
विज्ञापन

टीम में डॉ. संजीव कुमार प्रोफेसर हेल्थ कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. तनवीर राणा कम्युनिटी मेडिसिन शामिल रहे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय मिश्रा, प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें