फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पूर्व विधायक व उनके पति के साथ धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद की पूर्व विधायक और उनके पति के साथ आरोपियों ने जमीन का बैनामा कराने के नाम पर धोखाधड़ी की है। मामले में दोनों ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ सीओ के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिकंदराबाद की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी ने गत चार अक्तूबर को सीओ सिकंदराबाद को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी कृष्ण और उनकी पत्नी सुनीता निवासी गांव रुपवास पंचगाई को उनकी जमीन का इकरार नामा 17 नवंबर 2023 को किया था।
इकरारनामे के तहत 10.40 लाख रुपये में से 9.35 हजार रुपये का भुगतान इकरारनामे के दौरान कर दिया गया था, जबकि शेष रकम एक लाख पांच हजार रुपये 16 अक्तूबर 2024 तक देकर बैनामा कराने की बात थी, लेकिन, बार-बार आरोपियों को नोटिस देने के बावजूद पीड़ित पक्ष को बैनामा नहीं कराया गया है। मामले में जांच के बाद सीओ सिकंदराबाद के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, सिकंदराबाद की पूर्व विधायक बिमला सोलंकी के पति देवेंद्र सिंह सोलंकी ने भी गत चार अक्तूबर को सीओ सिकंदराबाद को शिकायती पत्र सौंपा था। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने गांव रूपवास पंचगाई निवासी आरोपी ओमप्रकाश और उनकी पत्नी जसोदा उर्फ यशोदा को उनकी जमीन का इकरारनामा 10.40 लाख रुपये में 15 सितंबर 2023 को किया था।
इसके एवज में उन्होंने 9.20 लाख रुपये आरोपी पक्ष को उसी दौरान दे दिए थे, शेष रकम बैनामा कराने के दौरान तय हुआ। लेकिन, आरोपियों ने न तो पैसे लौटाए और न ही कई बार नोटिस देने के बावजूद बैनामा कराया है। मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें