फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जुलाई से शुरू होगा पौधरोपण

Thu, 23 Jun 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पौधरोपण की शुरुआत चार जुलाई से होगी। शासन द्वारा जारी इस दिन जिले में पांच लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए 33 स्थान चिन्हित किए हैं। 20 सरकारी विभागों द्वारा भी पौधरोपण किया जाएगा। शिक्षण संस्थनों में विद्यार्थी अधिक से अधिक पौधे रोपित करने की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


वन विभाग को 2.50 लाख पौधे रोपित का लक्ष्य मिला है। जनपद स्तर पर वन विभाग ने 6,33,731 पौधे रोपित करने का लक्ष्य तैयार किया है। डीएफओ एके सक्सेना ने बताया कि  वन विभाग ने पौधशालाओं में 10 लाख पौधे तैयार किए हैं।

जिन विभागों को पौधे रोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई उन्हें समय पर पौधे उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। विभागों से समय पर गड्ढे खोदे जाने के लिए लगातार संपर्क जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें