फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने से मनवीर तेवतिया आउट, धीरेंद्र की एंट्री

Thu, 23 Jun 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकबंदी के विरोध में चल रहे धरने में हर रोज दिलचस्प मोड़ आ रहा है। बुधवार को तेवतिया समर्थकों के धरना समाप्ति के बाद मनवीर तेवतिया के आउट होते ही रबूपुरा के चेयमैन  धीरेंद्र सिंह की चकबंदी के विरोध में चल रहे धरने में एंट्री हो गई। अब वह किसानों को इंसाफ दिलाने तक लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन



बता दें कि चार जून से झाझर गांव में चकबंदी की पैमाइश का काम शुरू हुआ था। सात जून से किसानों ने चकबंदी के विरोध में मनवीर तेवतिया के नेतृत्व में धरना शुरू किया था। 10 जून को तेवतिया सहित 10 किसानों ने आमरण अनशन शुरू किया।

अनशनकारियों बार-बार बिगड़ रही हालत से घबराए प्रशासन ने 17 जून की तड़के अनशनकारियों को बलपूर्वक उठाने का प्रयास किया था।धरनारत किसानों ने पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई से आक्रोशित किसानों ने सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक हाईवे पर कब्जा कर लिया था। रविवार रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 नामजद, 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने, पुलिस पर पथराव, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी।

मंगलवार को रामशरण के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला था।एसएसपी द्वारा किसानों का न्याय का भरोसा दिलाए जाने पर किसानों ने बुधवार को धरना समाप्त की घोषण कर दी थी। बुधवार को रामशरण, जयराम सिंह, रेशमपाल, हरीश चंद आदि ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी।

उन्होंने कहा कि अपने नेता मनवीर तेवतिया के आदेश पर धरने के समाप्ति की घोषणा की है। रामशरण ने बताया कि एसएसपी ने उन्हें मुकदमे वापस लेने, जांच पूरी तक चकबंदी नहीं होने का भरोसा दिलाया था।

मनवीर तेवतिया के आउट होते ही धरनास्थल पर रबूपुरा के चेयरमैन एवं कांग्रेस प्रवक्ता यूपी की अपने समर्थकों के साथ एंट्री हो गई। वह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह को धरने की कमान सौप दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें