फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से चार लोगों की मौत

Thu, 06 Oct 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
वायरल फीवर
विज्ञापन
जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार से खेलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में मरने वालों का आंकड़ा 133 पहुंच गया है। अहमदगढ़ क्षेत्र के खेलिया गांव में बुखार बेकाबू हो चुका है। खेलिया गांव में यह 14वीं मौत है।
विज्ञापन


अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खेलिया निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजूर खान पुत्र बुंदू खान को पिछले कई दिनों से बुखार था। उनका उपचार पहले शिकारपुर कराया गया, बाद में उन्हें बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उनका उपचार गाजियाबाद कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया।

इसके अलावा चोला क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी रोशन पुत्र अंतरा कुमार की तबीयत भी पिछले कई दिनों से खराब थी। रोशन को उपचार के लिए बुलंदशहर ले जाया गया, जहां से स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें वापस गांव ले गए। बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी गांव में ही मौत हो गई। इसके अलावा गुलावठी के टेंट व्यापारी रामानंद गुप्ता की भी बुखार से मौत हो गई। रामानंद के पुत्र ललित कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से बुखार था। उनका उपचार हापुड़ के एक अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बुखार से एक और मौत का मामला औरंगाबाद से सामने आया है। गांव पर्वाना के हरिराम उर्फ कलवा जाटव मिस्त्री (30) ने भी बुखार से दम तोड़ दिया।

बोले सीएमओ
गांव गांव कैंप लग रहे हैं। जहां मौत हुई है, वहां टीम भेजी जा रही है। सभी प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बुखार के मरीजों पर नजर रखी जा रही है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें