फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक की व्यक्तिगत परीक्षाओं के लिए भरे जा रहे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक और परास्नातक की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए फार्म भरने का निर्देश जारी कर दिया है। सीसीएसयू की ओर से जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार अब छात्र-छात्राओं ने आवेदन भरने शुरू कर दिए हैं। परीक्षा फार्म भरने के लिए 25 दिसंबर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल और आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से स्नातक और परास्नातक की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए फार्म भरने का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत आवेदन भरने की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो गई है। सीसीएसयू की ओर से जारी किए गए निर्देश के अनुसार परीक्षा फार्म 25 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं को भरे गए परीक्षा फार्म कॉलेज में जमा करने होंगे।
साथ ही कॉलेज प्राप्त परीक्षा फार्म का 28 दिसंबर तक सत्यापन करेंगे और उसके बाद सीसीएसयू को भेज देंगे। परीक्षा फार्म ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन मिलने के बाद सीसीएसयू की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम और परीक्षा केंद्र की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्रा स्नातक और परास्नातक की व्यक्तिगत परीक्षा के लिए फार्म भर सकता है। इसके बाद किसी भी छात्र-छात्रा को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें