फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कूड़े के ढेर में आग लगने पर वन विभाग ने नगर पालिका को दिया नोटिस

विज्ञापन
खुर्जा सिकंदराबाद मार्ग पर पड़े कूड़े में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। सिकंदराबाद रोड पर नगर पालिका की ओर से कूड़ा डंप किया जा रहा था। इस संबंध में वन विभाग की ओर से पूर्व में भी नगर पालिका को नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब उक्त कूड़े में तीन दिन से आग लग रही है। इसको लेकर वन विभाग ने फिर से नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


खुर्जा में नगर पालिका की ओर से शहरी क्षेत्र से कूड़ा कलेक्शन करके उसको सिकंदराबाद मार्ग स्थित गांवों के बाहर डंप किया जा रहा था। ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके अलावा कूड़ा डंप करने से पर्यावरण पर होने वाले दुष्परिणाम और आस-पास के पेड़ों के खराब प्रभाव पड़ने के संबंध में वन विभाग ने अक्टूबर 2023 और दिसंबर 2023 में पालिका को नोटिस भेजा था। इसमें जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निरीक्षण किया और नगर पालिका को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। इस पर नगर पालिका की ओर से जेसीबी की मदद से उक्त कूड़ा उठवाया गया और अगौरा में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र पर भेजा दिया गया।

मगर, उक्त स्थान पर दोबारा कूड़ा जमा होने लगा है। जहां पर पिछले तीन दिन से आग लग रही है। इस पर अधिकारियों की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वन विभाग ने नोटिस भेज बचे हुए कूड़े को उठाने के लिए कहा है। वन क्षेत्रीय अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि कूड़ा डंप करने को लेकर पहले भी नोटिस भेजे गए थे। इसके बावजूद कूड़ा डंप किया जा रहा था। अब फिर से नोटिस दिया गया है। आग लगने से आस-पास लगे पेड़ खराब हो रहे हैं और उनकी जड़ भी खराब हो रही हैं। ईओ की ओर से कूड़ा उठाए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें