फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सिक्योरिटी राशन कार्ड पाने का एक और मौका

Thu, 14 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
खाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फूड सिक्योरिटी योजना के राशन कार्ड से वंचित पात्र गृहस्थ के परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है। ऐसे पात्र जिनके राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं, वह 20 अप्रैल से कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। किन लोगों के कार्ड इस योजना के तहत बन सकेंगे, इसके लिए सभी राशन की दुकानों पर 18 अप्रैल को पात्रता की सूची चस्पा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि फूड सिक्योरिटी योजना के तहत अब तक जनपद में 6.50 लाख गृहणियों के परिवारों को शामिल किया गया है। जबकि लगातार शिकायत मिल रही है कि अभी भी सैकड़ों पात्र ऐसी रह गईं हैं जो योजना में शामिल नहीं की गई।

डीएम के पास शिकायत आने के बाद  निर्णय लिया गया कि जिन पात्रों के अभी राशन कार्ड नहीं बने हैं उनसे आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए जनपद की समस्त राशन की दुकानों पर राशन कार्ड संबंधी एक्सक्लूजन और इनक्लूजन क्राइटेरिया के पर्चे चस्पा किए जाए ताकि वही गृहस्थी आवेदन करें जो योजना की पात्रता श्रेणी में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें