फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को बांटा खराब राशन, हंगामा

Sun, 17 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
food - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के इमलिया गांव में रविवार को राशन डीलर द्वारा खराब राशन बांटने पर  उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। ग्राम प्रधान के पुत्र और सपा नेता जाहिद ने मौके पर पहुंचकर वितरण रुकवा दिया और डीएम से मामले की शिकायत की है।  
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इमलिया गांव के राशन की दुकान तीन माह पहले निरस्त हो गई थी। जिसके चलते दुकान को गांव कुदेना के राशन डीलर से संबंध कर दिया था। रविवार को राशन डीलर इमलिया गांव में गेहूं-चावल का वितरण करने पहुंचा।

जब उपभोक्ता राशन लेने पहुंचे तो गेहूं-चावल सड़ा हुआ था और उसमें मिट्टी और कंकड़ मिले थे। खराब राशन को देख ग्रामीण भड़क गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान के पुत्र जाहिद अली मौके पर पहुंचे और खराब राशन का वितरण रुकवाया।
विज्ञापन


उपभोक्ता आलम, डॉ. सलीम, रामकिशोर, कंछिद सिंह और आबिद आदि ने आरोप लगाया कि डीलर जो गेहूं-चावल का वितरण कर रहा है वह सड़ा होने के साथ उसमें मिट्टी और कंकर  मिला हुआ है। जो खाने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें