फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा समेत पांच ट्रेनें रद्द, छह लेट

Wed, 20 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते बुधवार को रेलवे ने महानंदा समेत पांच ट्रेनें रद्द कर दीं। वहीं छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चलने वाली अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल, फरक्का एक्सप्रेस, आम्रपाली और लिच्छवी एक्सप्रेस को रेलवे ने कोहरे के चलते लेट होने के कारण रद्द कर दिया है।

वहीं, कोहरे ने ट्रेेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जिसकी वजह से छह ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस आठ घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस सात घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस छह घंटे, गोमती व मुरी एक्सप्रेस चार घंटे और कालिंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से चल रही है।
विज्ञापन


ट्रेनों के रद्द होने से जहां यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं, लेट लतीफी के चलते लोग ट्रेनों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर खड़े नजर आए। स्टेशन अधीक्षक खुर्जा जंक्शन भरत राम ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने और लेट की सूचना पीछे से मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें