फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को अखिलेश लगाएंगे पांच प्रत्याशियों के नाम पर मुहर

Wed, 20 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित कराने से उत्साहित समाजवादी पार्टी अब ज्यादातर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी भी हथियाना चाहती है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर अखिलेश यादव ने 22 जनवरी को लखनऊ में सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसमें संभावित दावेदारों की लिस्ट पर विचार के बाद सभी सोलह ब्लाक के पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

ब्लाक प्रमुख का चुनाव सात फरवरी को है। इससे पहले सभी पार्टियों में समर्थन हासिल करने की होड़ है। प्रत्याशियों को लेकर समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन


सपा हाईकमान ने सभी जिलाध्यक्षों से हर ब्लाक के लिए संभावित दावेदारों के नाम का पैनल मांगा है। जिलाध्यक्षों से कहा है कि पहले वह कोशिश करें कि जिला स्तर पर भी ज्यादातर प्रत्याशी पार्टी के सीनियर नेताओं की आम सहमति से तय कर लिए जाए, अगर सहमति नहीं बनती तब प्रदेश की मीटिंग में उसका फैसला लिया जाएगा।

ऐसे विवादित मामलों को लेकर 22 को लिस्ट लेकर जिलाध्यक्षों को लखनऊ बुलाया है।

यहां फंस रहा पेंच
खुर्जा, स्याना, गुलावठी और सिकंदराबाद ब्लाक पर सपा में दावेदारी को लेकर घमासान मचा है। यहां पर एक अनार सौ बीमार वाली हालात है। पार्टी के नेता अपने अपने चहेतों को ब्लाक प्रमुख के पदों पर बैठाना चाहते हैं।

सपा जिला संगठन ने भी इन चारों ब्लाकों पर प्रत्याशी तय करने का काम हाईकमान के पाले में डाल दिया है। इसी तरह शिकारपुर ब्लाक में विधायक मुकेश शर्मा से मशविरा होने के बाद नाम तय होगा। सहमति नहीं बनने पर अखिलेश ही इस पर भी अंतिम मुहर लगाएंगे।

11 ब्लाक पर लगभग बन गई सहमति
सोलह में से  11 ब्लाक पर लगभर जिला संगठन नाम तय कर चुका है। 22 को इन 11 ब्लाक की सूची को भी हाईकमान के सामने रखा जाएगा। अगर कोई फेरबदल हाईकमान करना चाहेगा, तो कर सकता है।

वैसे जिला संगठन की फाइनल लिस्ट को हाईकमान की तरफ से हरीझंड़ी मिलना तय माना जा रहा है। इन जगह ज्यादा विवाद नहीं है।

इन ब्लाक में होगा चुनाव
बुलंदशहर , गुलावठी, ऊंचागाव, अरनिया, डिबाई, स्याना (सभी अनारक्षित), अनूपशहर,  शिकारपुर, दानपुर (सभी महिला) खुर्जा, सिकदंराबाद (पिछड़ा वर्ग), बीबीनगर, पहासू (पिछड़ा वर्ग महिला),  जहांगीराबाद, अगौता (अनुसुचित जाति),  लखावटी (अनुसूचित जाति महिला)।
विज्ञापन


22 को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है। पार्टी उसमें ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी के नाम फाइनल करेगी। ज्यादातर नाम फाइनल है। चार पांच पर चर्चा होनी है। सभी 16 ब्लाक की लिस्ट हाईकमान को सौंप दी जाएगी।-दिनेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें