फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती समेत पांच ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनें चल रहीं लेट

Thu, 21 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बृहस्पतिवार को फिर कोहरे कहर दिखाई दिया। इसके चलते लेट होने के कारण गोमती अप-डाउन समेत पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है। इसके कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को कोहरे के चलते लेट होने के कारण दिल्ली से लखनऊ- नई दिल्ली अपडाउन गोमती एक्सप्रेस, दिल्ली से अलीपुर द्वारा जाने वाली महानंदा, आम्रपाली, ऊंचाहार और कालिंदी को रेलवे ने रद्द कर दिया।

इसके चलते इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं कई यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों पर यात्रा की। उधर कोहरे के कहर ने दो ट्रेनें लेट रहीं। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम पांच घंटे और ब्रह्मपुत्र 4 घंटे लेट चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों रद्द होने और लेटलतीफी के चलते यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं काफी संख्या में यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफार्म पर घंटों खड़े रहे। एसएस भरतराम ने बताया कि कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें पीछे से ही लेट आ रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें