फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेंगू और मलेरिया के पांच-पांच मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार और डेंगू व मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिनों डेंगू और मलेरिया के पांच-पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल 13 और मलेरिया के 41 मामले हो चुके हैं। एनएस-1 किट से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन में थाना गजरौली निवासी दो सगे भाइयों की मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही दानपुर क्षेत्र के अलीपुरा निवासी युवक व जरेना निवासी युवक की अलीगढ़ के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा वैर क्षेत्र के गांव जोखाबाद निवासी युवक की निजी पैथोलॉजी में जांच कराने पर डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल केस 13 हो गए।
औरंगाबाद अहीर निवासी युवक मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। जहां मलेरिया जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा अगौता के जौलीगढ़ निवासी युवक, नरौरा निवासी व्यक्ति एवं नगर के सूर्य नगर निवासी युवती व युवक निजी चिकित्सालय में भर्ती हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर जांच कराने पर मलेरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में मलेरिया के कुल केस 41 हो गए हैं।
विज्ञापन



जिले में डेंगू एवं मलेरिया को बढ़ने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मरीज मिलने पर संबंधित क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया जाता है। साथ ही स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कराया जा रहा है। जिले में डेंगू के कुल 13 एवं मलेरिया के कुल 41 मामले सामने आ चुके है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें