फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सरगना समेत बाइक चोर गिरोह के पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी सिकंदराबाद, बुलंदशहर, गाजियाबाद और हापुड़ समेत आसपास के जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें बदायूं में बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ऑन डिमांड भी बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन

सीओ दीपक तिवारी ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम बिलसूरी अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनके बाइक चोरी से जुड़े होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कई बाइक चोरी की घटनाओं को कबूल किया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में देशराज, टीटू उर्फ राजू, दीपक, अवधेश तथा एक बाल अपचारी है। देशराज गिरोह का सरगना है। आरोपी चोरी की बाइक बदायूं जनपद में ले जाकर करीब दस हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य मांग के अनुसार भी बाइक चोरी करते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बिलसूरी अंडरपास के पास एक सुनसान स्थान से तीन अन्य चोरी की बाइक बरामद कीं। बरामद बाइकों में कुछ सिकंदराबाद और गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह काफी समय से अलग-अलग जनपदों में सक्रिय था और चोरी की बाइकों को दूसरे जनपद में ले जाकर खपाता था। सभी आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें