खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सिकंदराबाद मार्ग पर हसनगढ़ मोड़ के निकट रविवार सुबह दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार जुनैद, रहमान निवासी सुभाष मार्ग खुर्जा और दूसरी बाइक सवार सतवीर निवासी सिकंदराबाद घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सतवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, जीटी रोड पर नेहरूपुर चुंगी के निकट शनिवार शाम को सड़क पार कर रहे दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में विमल और सुखवीर निवासी नेहरूपुर चुंगी घायल हो गए। विमल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक कार के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।