खुर्जा। हिसोटी गांव के निकट से गुजर रहे रजवाहे में बाइक सवार दो युवक रजवाहे में गिर गए। जिससे एक युवक की मौत हो गई और साथ घायल हो गया। हिसोटी गांव के निकट रविवार सुबह राहगीरों ने रजवाहे में एक युवक को पड़ा देखा। कुछ दूरी पर एक अन्य युवक और बाइक भी पड़ी हुई थी। जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों युवकों को रजवाहे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक युवक की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा युवक घायल था। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय सूरज निवासी गांव हिसोटी और घायल की छोटे निवासी रहीम कोट डिबाई के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक के अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरने के कारण हादसा हुआ है। संवाद