फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ से बहेगी विकास की बयार

विज्ञापन
Development - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
निकाय चुनाव से पहले जिले की सभी 17 नगर पालिका और नगर पंचायतें चकाचक होंगी। 14वें वित्त विकास निगम और अवस्थापना निधि से निकायों में पांच करोड़ रुपये खर्च कर विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर निकायों में अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की सूची प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन


अवस्थापना निधि से सबसे अधिक विकास कार्य बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र में कराए जाएंगे। डिबाई, जहांगीराबाद और बुगरासी में 14वें वित्त विकास निगम से विकास कार्य होंगे।

अवस्थापना और 14वें वित्त विकास निगम से नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में नाली, सड़क, इंटरलाकिंग टाइल्स, जल निकासी, सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। साफ-सफाई पर भी धनराशि खर्च की जाएगी।  नगर निकायों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर मुहर डीएम को लगानी है।
विज्ञापन


प्रस्तावों का अंतिम ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। संभवत: बृहस्पतिवार तक डीएम भी विकास कार्यों को हरी झंडी दिखा देंगी।  अवस्थापना निधि के 2.19 करोड़ और 14वें वित्त विकास निगम के 2.68 करोड़ रुपये से बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, डिबाई, स्याना, गुनावठी, जहांगीराबाद, पहासू, छतारी, ककोड़, औरंगाबाद, नरसेना, बुगरासी और खानपुर में विकास कार्य कराए जाएगे।
विज्ञापन


बरसात को देखते हुए नगर और कस्बों में जलभराव की समस्या के समाधान पर विशेष फोकस रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें