बुलंदशहर। दिवाली से पूर्व जिलेभर में आतिशबाजी छूटने से खुर्जा समेत बुलंदशहर के एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज हुई। रविवार को बुलंदशहर का 261 तो खुर्जा को 231 एक्यूआई मापा गया। बुलंदशहर देश के 258 प्रदूषित शहरों में 16वें और खुर्जा 22वें नंबर पर रहा। ऐसे में लोगों के गले में खराश एवं सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, सोमवार को आतिशबाजी छूटने पर एक्यूआई के 300 के करीब पहुंचने की संभावना है। उधर, नगर समेत जिलेभर में चोरी-छिपे आतिशबाजी खूब बिकी। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विमल कुमार का कहना है कि एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसमें सुधार को लेकर संबंधित विभाग एवं कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।