फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में अलर्ट पर रहेगी एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली के दौरान किसी को कोई परेशानी हो तो वह संबंधित विभागों के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर मदद ले सकते हैं। हादसा या आतिशबाजी से झुलसने पर 108 एंबुलेंस सेवा पर कभी भी कॉल कर नजदीक के सरकारी चिकित्सालय पहुंच सकते हैं। एंबुलेंस सेवा अलर्ट पर रखी गई है। वहीं, प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर अपने-अपने घरों को जाने के लिए लोग दोपहिया वाहन से लेकर अन्य वाहन से निकल रहे हंै। ऐसे में हादसे की संभावना बनी हुई है तो वहीं, आतिशबाजी छोड़े जाने से बच्चों से लेकर बड़े झुलस सकते हैं। दिवाली पर आतिशबाजी से होने वाली घटनाओं को देखते हुए 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा अलर्ट पर रखी गई हंै। साथ ही सभी सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मिलती रहेंगी। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि कोई भी हादसा या आतिशबाजी से झुलसने पर मरीज 108 पर कॉल कर नजदीक के सरकारी चिकित्सालय पहुंच इलाज करवा सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरत पर 102 एंबुलेंस सेवा दी जाएगी। इसके लिए एंबुलेंस कर्मी और इमरजेंसी सेवा में तैनात स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया है। उधर, जिला प्रशासन ने लोगों से दिवाली के त्योहार पर खुशियां बांटकर मनाने की अपील की है। साथ ही आतिशबाजी से दूरी बनाकर खुद सुरक्षित रहने और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखने की अपील की है। वहीं, मुख्यालय के आदेश पर अग्निशमन, पुलिस, बिजली विभाग, अस्पताल और प्रशासनिक अफसर फोन पर मौजूद रहेंगे। जिससे इमरजेंसी पड़ने पर तत्काल मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें