फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा पीटते रहे लोग सोते रहे दमकलकर्मी

Sun, 29 Nov 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला झारखंडी में शनिवार रात एक पार्किंग में आग लगने से करीब आधा दर्जन वाहन जल गए। घटना के दौरान पार्किंग में अन्य वाहन भी खड़े थे।
विज्ञापन


आग की लपटों को देखकर मोहल्ले के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खास बात यह है कि लोगों ने फोन पर आग की सूचना दमकल विभाग को देनी चाही तो कर्मियों ने फोन नहीं उठाया।

लोग फायर स्टेशन पहुंचे और फायर स्टेशन का दरवाजा पीटते रहे। मगर, फायरकर्मी बेफिकर होकर सोते रहे। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला झारखंडी में चमड़ा गोदाम के सामने मुकेश गिरी की निजी पार्किंग है।
विज्ञापन


पार्किंग में शनिवार रात 22 वाहन खड़े थे। मुकेश ने बताया कि रात में करीब दो बजे पार्किंग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पार्किंग में उठती लपटों के देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आनन-फानन में लोग आग बुझाने में जुट गए। गाड़ियों के जलता देख मुकेश ने दमकल विभाग के फोन पर कॉल कर आग लगने की सूचना देनी चाही, मगर किसी ने फोन नहीं रिसीव किया।

आग बढ़ता देख मुकेश अन्य लोगों के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पहुंचे। आरोप है कि वह लोग काफी देर तक केंद्र का दरवाजा पीटते रहे, मगर  दमकलकर्मी सोते रहे, कोई बाहर नहीं आया।

वहीं, लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से इरशाद पुत्र रशीद, प्रमोद, बिट्टन, सतीश की कार, मनोज का थ्री व्हीलर, नवाब का ई-रिक्शा पूरी तरह से जल गया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



फायर नबंबर 101 राउंड दी क्लाक जनता की सेवा में तत्पर रहता है। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम से भी फायर स्टेशन जुड़ा रहता है। यदि कोई सूचना दी गई होती तो तुरंत कार्रवाई की जाती।
- मो. शाहिद, एफएसओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें