बुलंदशहर के खुर्जा नगर स्थित श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से घर में चल रही कट आउट फैक्टरी में आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया।
बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर की श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर कॉलोनी में शुक्रवार शाम को एक घर के अंदर चल रही कट आउट फैक्टरी में आग लग गई। यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हादसे में इमारत में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि आग लगने के दौरान सभी मजदूर घर से सुरक्षित बाहर आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। आसपास के लोगों ने भी आग शांत करने में मदद की। आग की इस घटना से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया।