फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिक्षा मंत्री का पुतला फुंकने पर कांग्रेसियों पर दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/डिबाई/नरौरा/स्याना/गुलावठी। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद से कार्यकर्ताओं में गुस्सा बरकरार है।
विज्ञापन

सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच का प्रयास किया लेकिन इससे पहले पुलिस ने नजरबंद कर लिया। कुछ कार्यकर्ता दिल्ली जाने में सफल भी हो गए। वहीं, बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकने पर पुलिस ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत 12 कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की है।
कांग्रेसियों ने बुधवार को डीएवी कॉलेज के पास केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंककर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस पर नगर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत प्रशांत बाल्मिकी, सचिन वशिष्ठ, मनीष चतुर्वेदी, आशु कुरैशी, शुभम कौशिक, नईम मंसूरी और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने और नजरबंद करने के बाद भी जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचने में कामयाब हो गए। जियाउर्रहमान ने कहा कि पुलिस योगी सरकार के इशारे पर तानाशाही की सभी सीमाएं पर कर रही है।
छात्रों, युवाओं और आमजन के मुद्दों को उठाने पर हजारों एफआईआर भी दर्ज होंगी तो हमें मंजूर है। भाजपा और आरएसएस को धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करना चाहिए।
दिल्ली पहुंचने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राजकुमार पंडित, चंद्रपाल सिंह, भजनलाल विमल, देशदीपक भारद्वाज, अनुपम भारद्वाज, मोहनलाल सिंह, ज्ञानेंद्र राघव, रवि लोधी, इशू शर्मा, ऋतिक जाटव, अब्दुल रहमान मंसूरी, अमित जाटव, दलवीर सिंह, सौरभ सिंह, फिरोज खान, सोनू जाटव, मुकेश रजक व पूजा शर्मा आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर पुलिस ने अनूपशहर में कांग्रेस की जिला कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ को दिल्ली जाने से ठीक पहले उनके अपने ही घर में नजरबंद कर लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा कोमल गुर्जर को भी दूसरे दिन पुलिस ने घर पर नजरबंद कर लिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन तानाशाही कर रही है।वह छात्रों के हित में दिल्ली जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस जाने नहीं दे रही है। हम तानाशाह सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
डिबाई में सपा के नगर अध्यक्ष राव मुजाहिद, पूर्व जिला सचिव विमल शर्मा को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद किया। सदस्य राज्य कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश मनीष शर्मा को भी नजरबंद किया गया।
सिकंदराबाद में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य प्रेमराज भाटी को नजरबंद किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
नरौरा में दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जाने वालों को रोकने के लिए क्षेत्र के एनएच 509 पर स्थित बैलॉन टोल प्लाजा पर पुलिस की सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्याना में राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजा मलिक समेतअंबरीष त्यागी, रेवती प्रसाद गौतम, प्रमोद त्यागी, अशोक कुमार व विनीत कुमार अन्य को नजरबंद कर लिया।
वही, दिल्ली जा रहे कांग्रेस के जिला महासचिव आदिल चौधरी व स्याना विधानसभा प्रभारी डॉ. इरफान को बुधवार रात पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। गुलावठी में कांग्रेस से सिकंदराबाद विधानसभा के प्रभारी सैयद अमान इरफान व नगर अध्यक्ष साकिब मुकदम को नजरबंद कर लिया।
मेरठ बैठक में जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, 1.5 घंटे बाद हुए रवाना
बुलंदशहर। मेरठ मंडल स्तरीय संगठन बैठक में शामिल होने जा रहे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बृहस्पतिवार को भूड़ चौराहे पर रोक दिया। इस दौरान करीब एक से डेढ़ घंटे तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होती रही।
बाद में पुलिस अधिकारियों ने मेरठ स्थित पार्टी कार्यालय से बैठक की पुष्टि करने के बाद कार्यकर्ताओं को रवाना होने की अनुमति दी।
जिला प्रभारी प्यारेलाल जाटव ने बताया कि मेरठ मंडल कॉर्डिनेटर सूरज सिंह जाटव का भूड़ चौराहे पर स्वागत किया जाना था। इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया और शहर से बाहर नहीं जाने की बात कही।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, विधानसभा सदर अध्यक्ष अनिल प्रधान, विधानसभा खुर्जा अध्यक्ष राजकुमार सिंह प्रधान, पंकज गौतम और गजराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें