फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

गुलावठी। खेतों में पराली जलाने के मामले में किसान कटार सिंह, जसवीर सिंह और गौतम के खिलाफ गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सेटेलाइट से मिली लोकेशन पर तहसीलदार सदर ने लेखपाल से जांच कराई। जिसमें पराली जलाने का मामला सामने आने पर एडीओ ने एफआइआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रदूषण को लेकर एनजीटी की ओर से कड़े आदेश जारी किए गए हैं। खेतों में पराली जलाने के अलावा कूड़ा करकट जलाने पर सेटेलाइट से नजर रखी जा रही है। इसके बाद भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव नत्थूगड़ी में पराली जलाने की जानकारी सेटेलाइट के माध्यम से मिली। एडीएम फाइनेंस मनोज कुमार सिंघल ने तहसीलदार सदर को मामले से अवगत कराया, जिस पर तहसीलदार ने लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई। मौके पर पराली की राख मिली। जिस पर एडीओ एग्रीकल्चर राजेश कुमार ने गुलावठी थाने में तीन किसानों कटार सिंह पुत्र राजवीर सिंह, जसवीर सिंह व गौतम सिंह पुत्रगण भरत सिंह निवासीगण छज्जूपुर थाना धौलाना हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें