फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह बूथ लेवल अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। एसआईआर में लापरवाही, उदासीनता बरने के आरोप में विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त छह बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम दीपक कुमार पाल के निर्देश पर रजिस्ट्रार कानूनगो ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-32 के तहत यह कार्रवाई की है। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य चल रहा है। कुछ बीएलओ ने एसआईआर कार्यों में रुचि नही दिखाई, निर्धारित जिम्मेदारियां पूरी नहीं कीं और कुछ अधिकारी ड्यूटी पर उपस्थित भी नहीं हुए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।
जिन छह बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनमें शिक्षामित्र जय श्री, इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश यादव, सहायक अध्यापक प्रतिभा पाल, शिक्षामित्र साधना, सीमा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीरू यादव शामिल हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद लापरवाही बरतने वालों में हड़कंप मचा हुआ है और अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें