फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बढ़े बुखार के मरीज

Tue, 17 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बुखार के मरीज बढ़ने से जिलेभर के अस्पताल फुल हो गए हैं। अस्पतालों में डायरिया और हीट स्ट्रोक से मरीज परेशान हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या बच्चों और बुजुर्गों की है। केवल जिला अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा दोगुना होकर 2500 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसमें सबसे ज्यादा मरीज डायरिया और हीट स्ट्रोक के आ रहे हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि अभी इस सप्ताह सूरज की तपिश और अधिक बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिक गर्मी के कारण मानसूनी बारिश भी इस बार काफी अच्छी होने की उम्मीद है।

डायरिया और हीट स्ट्रोक से जिला अस्पताल तक में मरीजों को उचित दवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं, ग्रामीण अंचल के अस्पतालों में चिकित्सकों की गैरमौजूदगी भी मरीजों के लिए समस्या बनीं हुई है। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि अस्पतालों में ओआरएस के पैकेट मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें