फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

विज्ञापन
रानी का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
बुखार से दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। दो महिलाओं समेत तीन और लोगों की मौत हो गई। जिले में अब तक करीब 80 से ज्यादा लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव गिनौरा निवासी 37 वर्षीय रानी पत्नी बालकिशन उर्फ बबलू एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। शुरुआत में गांव में एक झोलाछाप से उपचार कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात उपचार के दौरान रानी ने दम तोड़ दिया। गिनौरा के ही बिशंभर दयाल कश्यप ने दिल्ली और क्षमा पत्नी महेश चंद शर्मा ने नोएडा के एक अस्पताल में सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव निवासी प्राची शर्मा, नितिन शर्मा, बॉबी शर्मा और आकाश ने बताया कि घर-घर लोग बुखार से पीड़ित हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि बुखार एक लक्षण है जो किसी भी बीमारी संग हो सकता है। बुखार से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। मौत का अन्य कारण रहा है। गिनौरा गांव में मौत की सूचना मिलने पर टीम को भेजा गया। मंगलवार को फिर से टीम को भेजकर जांच शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें