फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर से बैंक कर्मी, गुस्से में व्यापारी हड़ताल पर

Sat, 18 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
पहासू स्थित पीएनबी बैंक में शनिवार को कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पीएनबी शाखा पर शुक्रवार को हुई मारपीट-तोड़फोड़ की घटना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर अफसर और कर्मचारी अघोषित हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से व्यापारी पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए अनाज मंडी के व्यापारी भी हड़ताल पर चले गए हैं और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि शुक्रवार को कस्बा स्थित पीएनबी शाखा पर कैश निकालने को लेकर उपभोक्ता गल्ला व्यापारी और बैंक कर्मचारियों के बीच झड़प हुई थी। उसके बाद मारपीट, तोड़फोड़ और जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में बैंक कर्मचारियाें ने तोड़फोड़ के अलावा 60 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था।

वहीं दूसरे पक्ष से गल्ला व्यापारी ने आरोप लगाया था कि बैंक कर्मचारियों ने उसके बेटे को जान से मारने की नियत से हमला बोला था। घटना के दूसरे दिन शनिवार को गुस्साए अफसर और कर्मचारी पीएनबी शाखा नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


11 कर्मचारियों में से मात्र एक मैनेजर और एक सफाई कर्मी मौजूद रहा। इसके चलते बैंक में पूरे दिन काम काज ठप रहा। वहीं बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनाज मंडी के व्यापारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उधर बैंक में अघोषित हड़ताल के चलते बैंक पहुंचे उपभोक्ता मायूस होकर  लौट आए।

घटना को लेकर बैंक कर्मी दशहत में हैं। बिना पूरी सुरक्षा का आश्वासन मिले वह काम पर आने के तैयार नहीं हैं। बैंक एंपलाइज यूनियन की जिला और प्रदेश इकाई को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है। - उम्मीद सिंह, सहायक प्रबंधक, पीएनबी शाखा पहासू
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें