फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सोलर पंप के लिए किसान 27 तक करा सकेंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रधानमंत्री कुसुम योजना में अनुदान पर सोलर पंप पाने के लिए 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। किसानों को बुकिंग के साथ 5000 रुपये जमा करने होंगे, न करने पर किसान का चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डा. रघुराज सिंह ने बताया कि किसान अनुदान पर सोलर पंप पाने के लिए विभागीय वेबसाइट www.upagriculture.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। सोलर पंप की बुकिंग पीएम कुसुम योजना में 27 फरवरी तक ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। जो लक्ष्य पूरा होने पर बुकिंग बंद कर दी जाएगी। योजना के लिए कृषक का विभागीय वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए ‘अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें’ लिंक पर क्लिक कर बुकिंग की जाएगी। कृषकों को ऑनलाइन बुकिंग के साथ 5000 रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। अन्यथा कृषक का चयन अपने आप निरस्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सोलर पंप लगवाने पर किसान को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से योजना के तहत 60 फीसदी अनुदान मिलेगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान के खेत पर बोरिंग का होना जरूरी है। सोलर पंप लगाकर किसान बिजली के बिल से भी निजात पा सकते हैं। उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक किसानों से लाभ पाने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें