फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों ने घेरा एआर को-ऑपरेटिव का कार्यालय, की नारेबाजी

विज्ञापन
विकास भवन ​स्थित एआर को-ऑपरेटिव के कार्यालय का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। सहकारी समितियों पर बढ़ाई गई ब्याज दर को कम करने और किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार विकास भवन स्थित एआर को-आपरेटिव के कार्यालय को घेरा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की ओर से मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया। साथ ही अधिकारियों को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अबर सिंह ने कहा कि इस समय धान समेत अन्य फसलों की बुआई का काम चल रहा है। जिले की अधिकतर समितियों पर खाद व बीज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से किसानों को समितियों पर खाद व बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने यह भी बताया कि समितियों से किसानों को दी जाने वाली खाद, बीज व अन्य सामान पर ब्याज तीन फीसदी है, लेकिन इसे बढ़ा कर अब सात फीसदी तक कर दिया गया है। इसका आदेश भी किसानों को नहीं दिखाया जा रहा है। हमारी मांग है कि बढ़ाई गई ब्याज को कम किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है कि भाकियू आंदोलन करने के लिए विवश होगी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने एआर को-आपरेटिव अमित त्यागी और जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव को अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिशन सिंह सिरोही, वीरेंद्र यादव, केडी त्यागी, लोकेंद्र प्रधान, वीरेंद्र यादव, सुरेंद्र पहलवान, कुंवरपाल प्रधान और लीलू प्रधान समेत अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें